प्रबन्ध निदेशक ने उत्तराखण्ड बार्डर तक कांवड यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Image 2025-07-11 at 6.29.22 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक, ईशा दुहन, आई.ए.एस. ने आज यहां मेरठ से उत्तराखण्ड बार्डर तक कांवड यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखण्ड बार्डर पुरकाजी पहुँची जहाँ उन्होंने विद्युत पोलों पर 08 फीट तक कवर करने, लाईन क्रासिंग पर गार्डिंग आदि विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और कांवड मार्ग पर विद्युत से सम्बन्धित तैयारियों को परखा। मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने पोलों पर पन्नी चढाने आदि कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कांवड मार्ग पर विद्युत सम्बन्धी तैयारियों पर इनपुट लिया। प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने स्वयं टेस्टर से पोल पर करंट लीकेज की जांच की। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि कांवड यात्रा में विद्युत सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाये। कांवड मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत सम्बन्धी सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कराये जाये। जिससे कि कांवड यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति सुदृढ हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखण्ड बार्डर पुरकाजी का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पुरकाजी से भूराहेडी चौक पुरकाजी की ओर जाने वाले जी०टी० रोड का मुआयना किया। उक्त मार्ग कांवड मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता हैं। भूराहेडी चौक पुरकाजी पर प्रबन्ध निदेशक ने ट्रांसफार्मर की फेन्सिंग, बैरिकेटिंग एवं विद्युत लाईनों की गार्डिंग आदि की जांच की। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा की तैयारियों में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को कावड यात्रा को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। प्रबन्ध निदेशक ने मौके पर तत्काल ठेकेदार को तलब करने के निर्देश दिये। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य में गुणवत्ता नहीं पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इसके पश्चात प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन पुरकाजी ग्राम पंचायत ऑफिस स्थित पानी की टंकी के पास विद्युत पोलों, ट्रांसफार्मर की बैरिकेटिंग आदि का निरीक्षण करने पहुँची। यहां प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि विद्युत लाईनों को ऊँचा किया जाये एवं विद्युत व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहें। यहां पर उन्होंने स्थित सभी विद्युत पोलों का निरीक्षण किया एवं सभी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये नया नवाचार कर अलग अलग जनपदों में काले रंग से अलग यथा लाल, नीला , आसमानी आदि पालीथीन का प्रयोग कर विद्युत खंभों को लीकेज करेंट से बचने हेतु रैपिंग की जा रही है।

पुरकाजी ग्राम पंचायत ऑफिस स्थित कांवड मार्ग का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक फलौदा चौराहा, पुरकाजी पहुँची जहां उन्होंने कांवड मार्ग पर विद्युत पोलों पर 08 फीट की ऊँचाई तक पॉलीथीन से कवर करने, विद्युत लाईनों की सैगिंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से कांवड मार्ग पर सभी विद्युत लाईनों को मानकों के अनुसार ऊँचा किया जाये जिससे की किसी भी प्रकार की कोई विद्युत दुर्घटना न हो सके। मौके पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी कांवड पंडाल, कांवड शिविरों को अस्थायी संयोजन बिना किसी परेशानी के तत्काल निर्गत किये जाये। प्रबन्ध निदेशक ने कहा इलैक्ट्रिकल सेफ्टी के मद्देनजर कांवड मार्ग पर पडने वाले सभी ढाबों, पंडाल आदि के संयोजनों का लोड आदि चैक किया जाये जिससे किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो।

प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मार्गों में यात्राएं या आयोजन सम्पन्न होंगे ऐसे मार्ग पर बिजली के खम्भों का निरीक्षण किया जाये। मुख्य मार्गों पर झूलते तार, जर्जर व टेढे खम्भे बदलने, पोलों को पॉलीथीन से कवर करने, खुले ट्रांसफार्मरों की फैन्सिंग आदि कार्यों को विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये।

गंगनहर खतौली में प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने कांवड मार्ग का निरीक्षण किया और कांवड मार्ग पर पडने वाले विद्युत पोलों और विद्युत लाईनों की जांच की। उन्होंने कहा कि कांवड मार्ग पर जगह-जगह लगे कांवड शिविरों को बिना किसी परेशानी के अस्थायी संयोजन दिये जाये। गंगनहर स्थित एक शिविर में संयोजन न होने पर उन्होंने अधिशासी अभियन्ता, खतौली को फटकार लगायी और विद्युत सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी संयोजन शीघ्र निर्गत करने के निर्देश दिये। गंगनहर स्थित ट्रांसफार्मर को चैक करने पर प्रबंध निदेशक ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रांसफार्मर के आस-पास लगाई गई रेडी और तिरपाल को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन के सहयोग से रेडी, तिरपाल आदि को ट्रांसफॉर्मर से उचित दूरी पर लगवाया जाए जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान एन०के० मिश्र, निदेशक (तकनीकी), पवन कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियन्ता, मुजफ्फरनगर क्षेत्र, मुजपफरनगर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights