बदायूँ। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान शाखा बदायूं की बैठक शक्ति टैन्ट हाउस गोविंद नगर जोगीपुरा में अशोक खुराना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विगत 3 वर्षों के आर्थिक विवरण तथा कामों की चर्चा और समीक्षा की गई, साथ ही बदायूं शाखा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया तथा शाखा को और अधिक समृद्ध बनाने हेतु कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें भारतीय लोक प्रशासन दिल्ली द्वारा निर्धारित विषयों पर जिले के विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करना आदि कार्य सम्मिलित रहे। बैठक के अंत में स्व. केवल खुराना आई.पी.एस. के उच्च विचारों और समाज हित में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अनिल कुमार रस्तोगी, डी.के. चड्ढा, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, वेद प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार रस्तोगी, रामवीर सिंह, आदि उपस्थित रहे।