बदायूं। कोर्ट पास्को संख्या-3 में विचाराधीन एक गंभीर आपराधिक मामले में न्याय की जीत हुई। सरकार बनाम राजू उर्फ़ हेमेन्द्र व अन्य तीन, धारा 302, 364, 201 आईपीसी, थाना फ़ैज़गंज बेहटा के इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता सफ़ीर उद्दीन (मिल्की) एडवोकेट की प्रभावशाली पैरवी के बाद सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया गया। अधिवक्ता सफ़ीर उद्दीन की कड़ी मेहनत,गहरी विधिक समझ और तर्कपूर्ण दलीलों को सुनने के बाद, माननीय न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को आरोपों से मुक्त कर दिया। यह फ़ैसला न्यायपालिका में जनता के विश्वास को और भी मज़बूत करता है। इस ऐतिहासिक सफलता पर जनाब सफ़ीर उद्दीन एडवोकेट और उनकी समर्पित टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.