बरेली। डायट फरीदपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। डाइट में चल रहे निपुण भारत मिशन के तहत 5 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस हिंदी अंग्रेजी तथा गणित विषय के अध्यापन संबंधी विभिन्न बारीकियों पर चर्चा की गई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डायट प्रवक्ता, समस्त मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षणार्थियों को बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय, वरिष्ठ प्रवक्ता रोशनी सिंह, डायट प्रवक्ता तथा प्रशिक्षण के नोडल श्रीकांत मिश्रा, डॉ कृष्ण कुमार, एसआरजी डॉ लक्ष्मी शुक्ला, डॉ धर्मवीर, प्रथम संस्था से पधारे जितेंद्र यादव तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एआरपी तथा अध्यापक गण उपस्थित रहे।