उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई , गर्भवती महिला की गोद भराई

WhatsApp Image 2025-07-09 at 6.01.36 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में आज तहसील नवाबगंज के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के उपरांत सदस्या द्वारा गर्भवती महिला की गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्म की गई, साथ ही तहसील नवाबगंज में पौधारोपण भी किया गया। उक्त के उपरांत सदस्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रखने एवं साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। तदोपरांत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाफिजगंज तथा अटल आवासीय विद्यालय नवाबगंज का भी औचक निरीक्षण किया गया। उक्त महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नवाबगंज उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार शिवा वर्मा, एसएचओ महिला थाना परमेश्वरी, निरीक्षक अपराध नवाबगंज आदेश कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति डॉ रखी चौहान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज अमित कुमार गंगवार, केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन रिंकी सैनी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights