मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से सफा हो जाएगी। सपा मुद्दा विहीन पार्टी है। मौर्य रविवार को मेरठ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वे सत्ता वियोग में बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे बयान किसी राजनीतिक नेता को देने की ज़रुरत नहीं है। कथा कहने वाले को कौन यजमान क्या दक्षिणा दे रहा है, ये तय करना किसी राजेनता का काम नहीं है। ऐसे बयानों से सपा समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। 2027 में सपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी। कांवड़ यात्रा पर कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कोई प्रयास ना करे। कांवड़ यात्रा में आस्था का सागर उमड़ता है।