बरेली की डौली वाल्मीकि के पेंटिंग में आस्कर अवार्ड मिलने पर पूरे वाल्मीकि समाज ने किया भव्य स्वागत
बरेली । नाथ नगरी की होनहार बेटी डॉली सिंह वाल्मीकि को ऑस्कर अवार्ड मिलने पर तथा मलेशिया में भी विश्व कीर्तिमान बनने पर उनके साथ ही डॉ शालनी गौतम को जिन्होने अभी बीएएमएस किया है ऐसी दोनों होनहार बेटियो को महा दलित परिसंघ राष्ट्रीय के सभी पदाधिकारी ने पटका ,पगडी माला साल,पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ तथां प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। बरेली की होनहार बेटी डोली वाल्मीकि ने पेंटिंग में ऑस्कर अवार्ड जीत कर बरेली का नाम पूरे विश्व में किया है इसके लिए महादलित परिसंघ राष्टीय के सभी पदाधिकारियो व वाल्मीकि समाज सेवा ने उनको शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद भी दिया । कार्यक्रम महादलित परिसंघ के जिला अध्यक्ष मंगू सिंह की अध्यक्षता में किया गया तथा संचालन महामंत्री शिवकुमार सलोना और हरी सिह वरदान ने किया।

बरेली के वाल्मीकि समाज की बेटी डौली सिंह पुत्री मोहन सिंह निवासी चंद्रमणि नगर बरेली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाल्मीकि समाज और भारत देश का नाम रौशन किया है उसके द्वारा बनाई गई विभिन्न पेंटिंग्स मलेशिया की लुइज़्या आर्ट गैलरी में हुए अंतरराष्ट्रीय एगज़ीबेशन में बरेली की डौली ने बाजी मारी है पेंटिंग्स ने सन् 2025 की लुइज़्य आर्ट गैलरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है डौली सिंह को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित भी किया है उसे आर्ट गैलरी की ओर से सर्वश्रेष्ठ चित्रकर्ता का प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है इसके अलावा डौली की आर्ट की अन्य देशों में भी सराहना की है यूरोप में भी आर्ट गैलरी की ओर अवसर प्राप्त हुआ है। परिसंघ के प्रदेश महामंत्री शिशुपाल कठेरिया श्याम सुंदर कठेरिया हरबंस सिंह हंसराज सिंह आनंद प्रकाश विजय वाल्मीकि हरि सिंह वरदान आकाश पुष्कर हरीश बाबू वाल्मीकि ने सॉल पहनाकर दोनों के माता-पिता को सम्मानित किया। इस अवसर पर मां दलित परिषद के जिला अध्यक्ष मगू सिंह महामंत्री शिव प्रसाद सलोना अमरीश कठेरिया अरुण गौतम मोहन सिंह विजय सिंह चौहान ललित सिंह कविता सिंह सविता सिंह विशाल बिंदु आदि वाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध जन एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।













































































