दोस्त ने फोन पर दी पत्नी को गाली…फिर पति की मिली लाश, चेहरे पर ऐसे निशान; 11 महीने पहले हुई थी शादी

Screenshot 2025-06-30 195849
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एटा। में घर से बिना बताए दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक का शव रविवार देर रात थाना बागवाला क्षेत्र में गोलाकुआं के पास मिला। मृतक के पास मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेज के आधार पर उसके परिजन को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम हाउस पर आए परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। गांव मुकुंदपुर थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी निवासी सर्वेश कुमार ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि भतीजा अंकित (28) जिला मुख्यालय के खरपरी मार्ग पर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। रविवार को घर पर बिना बताए अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई, जिसके बाद पत्नी ने कॉल किया। कॉल नहीं उठा तो सोचा किसी दोस्त के साथ होगा आ जाएगा। सोमवार सुबह थाना बागवाला पुलिस ने फोन कॉल के माध्यम से शव मिलने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शव की पहचान अंकित के रूप में की। चाचा ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि अगर दुर्घटना हुई होती तो शरीर पर चोटें लगतीं, मगर ऐसा नहीं है। अंकित की नाक पर चोट का निशान। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने प्रहार कर हत्या की है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

11 माह पहले ही हुई थी शादी


सर्वेश कुमार ने बताया कि अंकित घर में सबसे बड़ी संतान था। उसकी मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए कह रहीं हैं कि अब राखी किसके हाथ में बांधेंगी और किसके माथे पर दूज का तिलक लगाएंगी। दूसरी ओर पत्नी कल्पना भी रो-रोकर बेसुध हो रही है। 11 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। चाचा ने बताया कि शाम को अंकित के किसी दोस्त ने फोन किया, तो कल्पना ने उसके बारे में पूछा। यह सुनकर वह युवक भड़क गया और कल्पना को फोन कॉल पर ही गालियां दीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights