मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

निर्विरोध चुने गए नगर निगम कार्यकारिणी के सभी सदस्य 5 भाजपा, 1 सपा से

June 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सभी 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें 5 सदस्य भाजपा के और 1 सदस्य समाजवादी पार्टी का है। यह चुनाव मूल रूप से 25 जून को प्रस्तावित था, लेकिन दो पार्षदों के निधन के कारण उस दिन 2 मिनट का मौन रखकर चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद यह चुनाव अगले दिन यानी गुरुवार को आयोजित किया गया। 7 सालों से निर्विरोध चुने जा रहे हैं सदस्य बरेली नगर निगम में यह सिलसिला अब परंपरा जैसा बन चुका है। पिछले सात वर्षों से कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने जा रहे हैं। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि पिछले सात सालों से कार्यकारिणी का कोई प्रतिद्वंद्वी चुनाव नहीं हुआ है। हर बार सहमति से सदस्य निर्विरोध चुने जाते हैं। उन्होंने कहा, “ये प्रदेश का पहला नगर निगम है जहां कार्यकारिणी चुनाव में हर बार आम सहमति बनती है। मैं सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देता हूं। सभी मिलकर बरेली के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।” आज जिन 6 नए सदस्यों का चुनाव हुआ, उनके शामिल होने से कार्यकारिणी में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सपा के पहले से ही 2 सदस्य कार्यकारिणी में मौजूद हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में सबसे पहले 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में से 6 सदस्यों को हटाने के लिए पर्ची प्रणाली अपनाई गई। जिन सदस्यों के नाम पर्ची में निकले, वे हैं सलीम पटवारी, सर्वेश रस्तोगी, गरिमा, नीरज, सौरव कुमार और सागर मौर्य। कार्यकारिणी के 6 रिक्त पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। भाजपा की ओर से वार्ड 38 से हर्ष कुमारी, वार्ड 43 से पूनम राठौर, वार्ड 72 से मुकेश सिंघल और वार्ड 23 से सतीश कातिब मैदान में थे। सपा की ओर से वार्ड 73 से गुल बशर ने नामांकन किया। सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights