मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में डीएम रोड पर डिग्री कालेज के छात्र की गोली मार कर हत्या,इलाके में सनसनी

June 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बदरपुर के रहने वाले आवास विकास स्थित राजकीय डिग्री कालेज के एमकॉम के छात्र 23 वर्षीय कर्तव्य पटेल की आज सुबह करीब साढ़े चार बजे डीएम रोड पर पवन बैंकट हॉल व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के मध्य गोली मार कर हत्या कर दी गई। छात्र कर्तव्य पटेल का सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम मोहल्ले भी मकान था। वह पढ़ाई करने के लिए इसी मकान में काफी समय से रह था। कल शाम गांव से इसी मकान पर आया। रात में किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ। आज सुबह करीब चार बजे दोस्त अजय निवासी लखनपुर गांव और दोस्त अजय पंडित निवासी शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुर घर पहुँचे। औऱ कर्तव्य पटेल को बाइक पर पीछे बैठा कर कही ले जा रहे थे। इनके साथ एक अन्य बाइक पर भी कुछ दोस्त और साथ चल रहे थे। यह लोग डीएम रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस औऱ पवन बैंकट हाल के पास पहुँचे। तभी बाइक पर सबसे पीछे बैठे कर्तव्य पटेल की पीठ में गोली मार दी। दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। मृतक के भाई हिमांशु का आरोप है कि जिला अस्पताल में ठीक उपचार नही मिला,तुरंत बरेली रैफर कर दिया,रास्ते मे मौत हो गई। उन्होंने किसी शौर्य ठाकुर नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम औऱ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है। कुछ लोगो का कहना है कि कर्तव्य पटेल रात जिस दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था,वही से सुबह करीब चार बजे दोस्तो के साथ बाइक से लौट रहा था,तभी गोली मारी गई है। मृतक छात्र के भाई ने सिविल लाइन थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस दोनो दोस्तो से पूछताछ कर रही,वही शौर्य ठाकुर को तलाश रही है। बदायूं में एक बार फिर से गैंगवार के चलते युवक की गोली मारकर हत्या बदायूं शहर में दो गुट अपने वर्चस्व के लिए कई बार आमने सामने आए और एक दूसरे पर फायरिंग करते रहे है। दोनों गुटों में सिविल लाइन और सदर कोतवाली में कई मामले दर्ज हुए मगर सख्त राजनीतिक रसूक के चलते दोनों गुट बाख जाते है । दोनों गुट काफी समय से बाइकर्स गैंग के नाम से प्रसिद्ध है । जिसमे अधिकांश शहर के अंदर युवा है । बाइकर्स गैंग के दोनों गुटों राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है । जिसके चलते दबाव में पुलिस दोनों गुटों पर बड़ी कार्रवाई से बचती रहती है । बदायूं में दो युवा छात्रों का गुट है जिसमें आए दिन बीते 3 -4 सालों से गोलीबारी होती रहती है और वर्चस्व की जंग चलती रहती है । एक गुट दूसरे गुट से अपने को बड़ा दिखाना चाहता है । दोनों बदायूं शहर में बाइकर्स गैंग के नाम से प्रसिद्ध हैं । दोनों गुटों में 20 से 30 साल के लड़कों की संख्या अच्छी खासी है । जोकि 10 मिनट में एक बुलबे पर युवक आ जाते है । जब युवक को गोली मारी थी तब उसके तीन और दोस्त काका यादव,उत्कर्ष मिश्रा और अजय पटेल साथ में थे । दअरसल उत्कर्ष मिश्रा की शौर्य ठाकुर से पूर्व की दुश्मनी चल रही थी । शौर्य ठाकुर ने उत्कर्ष मिश्रा को गोली मार रहा था इसी दौरान गोली उत्कर्ष मिश्रा के न लगकर कर्तब्य पटेल के लग गई जिससे उसकी मौत हो गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights