शिविर में 35 स्काउट गाइड कर रहे प्रतिभाग, पहाड़ियों पर चढ़ने के तरीके सीखे

WhatsApp Image 2025-06-13 at 8.01.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप और एडवेंचर के चौथे दिन जिले तीन स्काउट समेत 35 स्काउट-गाइड ने पहाड़ियों की दुर्गम घाटियों, घनें जंगलों के बीच ट्रेकिंग की। शीतलाखेत की 7550 फिट सबसे ऊंची चोटी पर स्याही देवी मंदिर पहुंचकर ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण किया। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर में 35 स्काउट-गाइड प्रतिभा कर रहे हैं। कैंप फायर के मुख्य अतिथि शशिकांत शर्मा ने शिविराग्नि प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं में अतुलनीय शक्ति और ऊर्जा होती है। हर कार्य संभव कर दिखानें की सामर्थ्य रखते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शमां ने कहा कि प्रकृति के उपकारों को न भूलें, जन्मदात्री मां के बाद धरती मां ही हमारा ध्यान रखती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हमको अनमोल सांस, अन्न, जल, वस्त्र और आश्रय प्रदान करती है। अध्यक्षता कर रहे एलओसी विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों आचरण पवित्र भावनाएं शुद्ध हो जाती हैं। निस्वार्थ सेवा करें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा के प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार ने दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़ने के तौर तरीके बताएं उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में रहने का सौभाग्य कम लोगों को ही मिल पाता है। जिले की चार सदस्यीय टीम के अलावा लखनऊ, कुशीनगर , बनारस के सदस्यों की टीमें शीतलाखेत की विभिन्न पहाड़ियों की विभिन्न चोटियों में भ्रमण कर रही है। स्काउट-गाइड ने प्राचीन ऐतिहासिक स्याही देवी मंदिर पहुंचकर मां स्याही देवी के दर्शन किए। इस तीर्थ स्थल के समीप स्वामी विवेकानंद 25 मई 1898 को तीन दिन यहां ठहरे ध्यान साधना की उस स्थान के भी दर्शन किया। गीत, कहानियों, विभिन्न अभिनयों की शानदार प्रस्तुति दी। एडवेंचर के एलओसी अमित सैनी और उनकी टीम के एडवेंचर इंस्टेक्टर मोहित कुमार, शिवम मौर्य, आनंद मालियान ने बच्चों को सहासिक एडवेंचर कराए। इस मौके पर रोहित गुप्ता, जीवन गोला, सचिन पाल, डा.विनय यादव, मोहम्मद रहीस, शैलेंद्र, उदय शशांक, अभिषेक, दिलीप, रुस्तम, रत्नेश, आदित्य, पंकज, अंकिता, डाली, गीता, दीपाली, शालिनी, खुशी, रेनू, आयुषी, तन्नु, संजना आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights