घर-घर झंडा लगाकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों का किया प्रचार

WhatsApp Image 2025-06-13 at 7.43.04 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में घर-घर झंडा लगाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओ और वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने वार्ड नंबर 6 नवादा शेखान एवं वार्ड नंबर 15 हजियापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर और कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करने वाले लोगों के घर कांग्रेस का झंडा लगाया और कांग्रेस के झंडे वितरण किया । कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व सभी कांग्रेस जनों ने कल अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट और पूर्व महापौर प्रत्याशी बदायूं कोऑर्डिनेटर गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा यह हृदय विदारक आपदा है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना प्रभावित लोगों के साथ है । उसके बाद घर-घर झंडा लगाओ कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नंबर 6 नवादा शेखान से कांग्रेसी कार्यकर्ता तीरथ मधुकर के निवास से की गई वहां पर कांग्रेस का झंडा लगाकर और क्षेत्र में कांग्रेस के झंडे वितरण कर कांग्रेस जन वार्ड नंबर 15 हजियापुर स्थित कांग्रेस नेत्री नजमी खान जोया के निवास पर पहुंचे वहां पर कांग्रेस का झंडा लगाया और उसके बाद क्षेत्र में कांग्रेस के झंडे बाटे। उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ,महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, पूर्व महापौर प्रत्याशी बदायूं कोऑर्डिनेटर गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी, शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, जिया उर रहमान,तीरथ मधुकर, नजमी खान जोया,धीरज मधुकर , प्रवीण ओ राजीव कुमार ,प्रवीण मिश्रा, विनोद कुमार, सतीश चंद्र, नाजिम खान , नगमा, अज़ीम खान, आजम खान, अन्नाबिया, कैसा जहान, अयूब खान, मोइन खान,आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights