समर कैंप में वेलफेयर फाउंडेशन ने “फिंगर एबेकस” के माध्यम से जोड़ने और घटाने की प्रक्रिया सिखाई

WhatsApp Image 2025-06-03 at 4.15.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।। सलारपुर ब्लाक के ग्राम सिलहरी के राजकीय हाई स्कूल में चल रहे समर कैंप में होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा बच्चों को “फिंगर एबेकस” के माध्यम से जोड़ने और घटाने की प्रक्रिया सिखाई गई। इस अभ्यास से बच्चों में मानसिक गणना की क्षमता का विकास होता है, जिससे वे तेज और सटीक गणना करने में सक्षम होते हैं। एबेकस विधि से बच्चों ने गणित को खेल-खेल में समझा और सीखने में अत्यंत रुचि दिखाई। फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ0 कृष्णा सिंह ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। शिविर के दौरान उनकी टीम के सदस्यों दीक्षा सिंह , स्वीटी सिंह एवं कुसुम लता के द्वारा अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ भी संचालित कराई गई। जिनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्या अनीता पाठक ने होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता बताई। तथा शिक्षिका पूजा चौरसिया ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम में हमने पाया कि राजकीय हाईस्कूल सिलहरी विद्यालय के छात्र – छात्राएं बौद्धिक रूप से सुदृढ़ एवं सक्रिय थे हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights