डूबते किशोर को बचाने कूदे, डूबने वाला बच निकला, बचाने गए दोनों डूबे -मौत

Screenshot 2025-05-21 201416
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर चिल्लूपार के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खुटभार गांव निवासी भोला पासवान का लड़का प्रियांशु पासवान ( 15) राप्ती नदी में डूब गया है, इसके साथ देवरिया जिले के भिरवा गांव का भी एक लड़का डूब गया है। दोनों की मृत्यु भी हो गई है।जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों के अनुसार नरायनपुर गांव निवासी समर (12) पुत्र गिरीश हरिजन राप्ती नदी में डढि़या गांव के निकट नहा रहा था। वह गहराई में जाने के कारण डूबने लगा, जिसको देख भिरवा गांव निवासी सुजीत साहनी (17)  पुत्र राजेश बचाने को कूद पड़ा। दोनों नदी में डूबने लगे। नदी के उस छोर पर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खुटभार निवासी प्रियांशु (15) पुत्र भोला पासवान दोनों को डूबता देख वह भी नदी में कूद पड़ा। इस दौरान समर निवासी नरायनपुर किसी तरह बचकर नदी के किनारे पहुंच गया और उसकी जान बच गई। जबकि उसे बचाने को कूद सुजीत साहनी और प्रियांशु की मौत हो गई। सुजीत को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। वहीं प्रियांशु को उसके घर वाले बड़हलगंज के सीएचसी पर ले गए। दोनों जिले के पुलिस ने दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। घटना की खबर से लोग स्तब्ध हो गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना में बचा समर बदहवाश हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights