पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक पर खितौरा में मनाया गया जश्न, तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उघैती (बदायूं):पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक की खबर से जनपदभर में खुशी का माहौल छाया हुआ है।उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जश्न मनाया। सुबह जैसे ही लोगों को पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक की जानकारी मिली पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। स्थानीय नागरिकों ने भारतीय सेना के इस कदम का स्वागत किया और उन्होंने भारतीय सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने फोर्स को खुली छूट दे दी थी।सेना ने आतंकी हमले के 15 दिन बाद आतंकियों के नौ ठिकाने पर जवाबी हमला करते हुए 100 से अधिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर युवाओं ने जमकर जश्न मनाया।इस मौके पर मयंक गुप्ता,अरुण कुमार भारद्वाज संजीव, धर्मेंद्र भारद्वाज,अक्षत भारद्वाज, दिनेश भारद्वाज ,प्रियांशु भारद्वाज, ठाकुर भारत सिंह, संतोष कुमार, ललतेश कुमार, योगेश गिरी,प्रेमपाल, आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights