बरेली। एनडीए सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र भेजा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर सोमवार को बरेली जनपद के पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन और धन्यवाद पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी नेताओं ने कहा कि जातीय जनगणना से देश में सामाजिक न्याय की दिशा में नई शुरुआत होगी और पिछड़े, दलित व वंचित वर्गों को उनकी सही हिस्सेदारी मिल सकेगी। उन्होंने इसे सरकार का सराहनीय कदम बताया। ज्ञापन देने वालों में भारतेंदु सिंहज सोनकर, राज तोमर, सुरेश कश्यप, पंकज सोनकर, डॉ जगरनाथ कश्यप सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांग रखी और केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले से सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार और अवसर प्राप्त होंगे।