बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए राहत की खबर बना रोजगार मेला मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की पहल पर त्रिलोक चन्द पीजी कॉलेज में एक विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया इस मेले का उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस रोजगार मेले में देश की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा भाग लिया गया इस कॉलेज से 138 पदों पर नियुक्ति हुई। यह अवसर खासकर उन युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है जो तकनीकी योग्यता रखते हैं और एक बेहतर भविष्य की तलाश में हैं। इस मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा सुबह से ही पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे। प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया। मेले में शामिल युवाओं को मौके पर ही प्रारंभिक इंटरव्यू के बाद चयन की प्रक्रिया से गुजरने का मौका मिला। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने इस अवसर पर कहा हमारा उद्देश्य यही है कि हमारे क्षेत्र के युवा हुनरमंद बनें और उन्हें दूर-दराज भटकना न पड़े। ऐसे मेले आगे भी आयोजित किए जाएंगे जिससे हर योग्य युवा को काम मिल सके। इस दौरान जीटीआई प्रिंसिपल ममता वर्मा, प्रेरणा चौहान, अनुज यादव, रोहित यादव सुमित यादव, रंजीत सिंह, मयंक गंगवार, असद अंसारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।