बरेली। इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन यूपी के तत्वाधान में टीम आईबीएफए का विस्तार एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का सम्मान समारोह बिगत 4 मई प्रातः 11 बजे, ग्रेविटी जिम नियर डीएम कोठी, सिविल लाइन बरेली पर किया गया। आईबीएफए के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि बरेली क्षेत्र में खेलो को बढ़ावा देने के लिए आईबीएफए बरेली मंडल टीम का विस्तार एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारों का सम्मान किया गया। जिसमें मनमोहन सिंह तनेजा को प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री,अब्दुल अलीम को बरेली मंडल अध्यक्ष, अशोक सिंह को बरेली मंडल कोषाध्यक्ष एवं ताहिर सकलेनी को जिला बरेली कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आईबीएफए नॉर्थ इंडिया चेयरमैन अशोक चौधरी के द्वारा संगठन द्वारा जारी प्रमाण पत्र, लोगो, आईबीएफए ऑफिशियल टाई जारी की गई एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को टीम आईबीएफए के द्वारा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। सम्मान समारोह में आईबीएफए प्रदेश कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनुराग शर्मा ,आलम सिद्दीकी, अशोक चौधरी, राजू कुमार, करण कुमार, सोनू कुमार, जुबैर अहमद, मुहज्जम, मनी, विशाल थापा, अभिषेक, विक्की आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।