शहर कांग्रेस संगठन सृजन को बैठक में एक दर्जन लोगों ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

WhatsApp Image 2025-05-04 at 6.31.54 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस संगठन सृजन के लिए एक बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद शामिल रहे। बैठक में शहर के 12 लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुन्नालाल सागर ने अध्यक्षता करते हुए कहा की शहर के सभी 29 वार्डों में वार्डों के अध्यक्षों का गठन किया जाएगा और शहर के समस्त 110 बूथों पर बूथ अधिकारी भी अगस्त तक नियुक्त कर दिए जाएंगे और हर वार्ड पर 15 लोगों के कमेटी बनाई जाएगी जो कि वार्ड की समस्याओं को लेकर वार्ड के लोगों से रूबरू होती रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा शहर में जो भी शहर कांग्रेस कमेटी गठन करने हेतु शहर अध्यक्ष सहयोग चाहेंगे हम कांग्रेस जन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कांग्रेस शामिल हुए लोगों का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि आपका सम्मान और स्वाभिमान निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी में सुरक्षितरहेगा और आपके हर समस्या के लिए कांग्रेस जन आपके सदैव साथ खड़े हैं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो बदायूं शहर के निवासी जहूर हसन
मोहित कुमार ,नरेश कुमार ,जावेद हुसैन, मोहसिन खान ,मनिंदर सिंह ज़ुबैर खान, नसरुद्दीन, शफीक अहमद शराफत हुसैन, रविंद्र सिंह, मेहरबान सिंह शामिल रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, इगलास हुसैन, एससी एसटी कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेद्र कनौजिया क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह, छात्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सक्सेना, शहर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सत्तार हुसैन रफत अली ,आदि शहर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए । बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सुरेश राठौर ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights