बरेली। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के अंतर्गत रविवार को कश्यप मोहल्ला स्थित बड़ा मंदिर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 72 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा, डॉक्टरी सलाह एवं दवाएं दी गई। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें प्राइमस हॉस्पिटल, 100 फुटा रोड, पीलीभीत बायपास रोड, बरेली के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई। इस चिकित्सा शिविर में सांस, दमा, बीपी व पेट के रोगों के विशेषज्ञ डॉ. अनिल मिश्रा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा अग्रवाल, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत गुप्ता तथा नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश गुप्ता ने अपनी सेवाएं प्रदान किं। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए था, जहां उन्हें बिना किसी शुल्क के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के प्रतिनिधि ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। उन्होंने सभी नागरिकों से इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की थी जिसका क्षेत्र के ग्रामीण एवं निर्धन लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। कार्यक्रम में विवेक दुबे विभाग संयोजक, संजीव सिंह, सोवरन लाल साहू तथा ओम प्रकाश सिंह राज आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।