मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एटीएम कार्ड बदलकर उच्चकों ने युवक के खाते से निकाले 51,000 रुपये

May 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुईया निवासी पप्पू पुत्र भगवान नामक ग्रामीण बुधवार को अपनी पत्नी पूजा के साथ बैंक से रुपए निकालने पहुंचा था लेकिन अचानक उसके मन में क्या आया कि वह नगर के पुरानी अनाज मंडी स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा के एटीएम पर पहुंच गया और उसने रुपए निकालने के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डाला लेकिन उसके रुपए ना निकल सके। पीड़ित पप्पू ने बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बाद स्टेशन रोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचा जहां उसने रुपए निकालने को कार्ड मशीन में डाला तो उसके रुपए यहां भी न निकल सके । उसने बताया कि इस दौरान एटीएम में पहले से मौजूद एक युवक ने उसे झांसे में लेकर उसका कार्ड बदलकर किसी सुधीर का कार्ड पिनकोड नम्बर पूछने के उसे पकड़ा दिया और उसे पता भी ना चल सका। पप्पू ने बताया कि जब उसने रुपए न मिलने निकालने की शिकायत बैंक में जाकर की तब बैंक कर्मियों ने उससे कहा कि उसके रुपए 24 घंटे के अंदर वापस खाते में आ जाएंगे। पप्पू ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब उसके खाते से 51000 निकलने का संदेश मिला तो उसके होश उड़ गए और वह पत्नी के साथ दौड़ा दौड़ा कोतवाली पुलिस के पास आया। पप्पू ने बताया कि उसके बेटे पंकज की शादी आने वाली 5 में को होनी थी जिसके लिए उसने अपने खाते में 51000 जमा किया था जो एक झटके में उच्चकों ने चुरा लिए। खाते से रुपया निकालने से पप्पू बेहाल नजर आ रहा था। उझानी पुलिस पीड़ित के शिकायती पत्र पर जाँच कर रही है !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अभिनव सकसेना की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights