मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गालो मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी ने मनोज कुमार को उन्हीं के गीतों से दी श्रद्धांजलि

April 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रविवार को गालो मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों ने ऑनलाइन गीत सुनाकर भारतीय सिनेमा की आन बान और शान मनोज कुमार को उन्हीं के गीतों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। लोकप्रिय सिने कलाकार और “भारत कुमार” के नाम से प्रसिद्ध मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। गालो मुस्कुरालो के सचिव अरुण शर्मा ने उनका गीत जीवन चलने का नाम, चलते रहो सुबह शाम गाकर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। मनोज कुमार के निधन पर गालो मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने कहा कि भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदला था। उसी नए नाम से आज तक फैंस उन्हें जानते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार भी उनसे से एक था, जिन्होंने सिनेमा से प्रभावित होकर अपना नाम बदल लिया था, लेकिन फैंस उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ कहते थे। वैसे मनोज कुमार का असली नाम शायद ही आप जानते हों। मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी। उन्होंने देशभक्ति से लबरेज कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।’ कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश ओबेराय ने ‘है प्रीत जहां की रीति सदा मैं गीत वहां के गाता हूँ भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूँ प्रस्तुत करके वातावरण भावमय कर दिया। कंचन शर्मा ने जब कोई तुम्हारा हृदय तोड़ दे तड़पता हुआ तुम्हें छोड़ दे पूरब पश्चिम का गीत सुनाकर मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी। बेबी शर्मा ने जिंदगी की न टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी प्रस्तुत करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विजय शर्मा ने मनोज कुमार की फ़िल्म का चर्चित गीत ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम गीत प्रस्तुत करके श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले में कंचन शर्मा ,बेबी कुमारी, माला शर्मा, पारूल श्रीवास्तव, अनीता,नीरा उप्पल, प्रीति गोयल, रेनू श्रीवास्तव, संध्या अग्रवाल, सुमति सक्सेना, सुरेखा मिश्रा, उपमा दर्शन, नमिता गोविल, किरण पाठक, कैलाश चन्द्र शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, बिपिन मेहरा, आदि सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights