मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

त्रिवटीनाथ मंदिर में श्री रामनवमी महोत्सव मनाया

April 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में आज श्री रामनवमी महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर सेवा समिति द्वारा श्री राम के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर की कमलकुंड यज्ञशाला में हवन के माध्यम से मंदिर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा देशहित एवं मानव कल्याण के लिए आहुतियां दी गईं। तत्पश्चात मन्दिर के श्री रामालय में भजन कीर्तन में मन्दिर के भक्तजनो ने सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किये। भक्तजनो द्वारा भये प्रकट कृपाला दीन दयाला,जन्म जन्म की खोज बताये राम से चलकर राम पे आये,सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर राम आये हैं,अवध में राम आये हैं,जन्म सफल होगा रे बन्दे मन में श्रीराम बसा लो ,राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊँ गली गली ,खुश होंगे हनुमान श्री राम राम किये जा ,राम नाम आधार जिन्हें वो जल में राह बनाते हैं आदि के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का गुणगान किया गया। मन्दिर सेवा समिति के मंत्री प्रताप चन्द्र सेठ ने कहा कि श्री राम हमारे आराध्य होने के साथ जीवन के वास्तविक मूल्यों को जीने का एक सशक्त माध्यम है जिससे जीवन बहुत सुगम हो सकता है। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि रामनवमी उत्सव मनाने के माध्यम से मंदिर सेवा समिति का उद्देश्य श्री राम जैसे व्यक्तित्व समाज में जाग्रत करने हैं। चूंकि मानव का केवल शिक्षित होना ही पूर्ण नहीं होता है अपितु शिक्षा के साथ श्री राम जैसा संस्कार युक्त जीवन ही पूर्णता का घोतक होता है‌।आज इस बात की सर्वाधिक आवश्यकता है कि हम सब आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म की शिक्षा प्रदान करें और जीवन को अध्यात्म की राह पर अग्रसर करें । कार्यक्रम के पश्चात महाआरती में काफी संख्या में भक्तों ने श्रीराम जी की आरती की तथा प्रसाद वितरण हुआ। आज के कार्यक्रम में मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा,हरिओम अग्रवाल,ब्रजेश मिश्रा,विनय कृष्ण अग्रवाल, नवीन अग्रवाल का मुख्य सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights