मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिल्ली से आए प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला ने बदला रूप, पति के साथ मिलकर युवक की कर दी हत्या

March 31, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सीतामढ़ी। जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बंटोलवा गांव में एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है, जो चोरौत थाना क्षेत्र के चिकना गांव निवासी रामाश्रय राय का पुत्र था। राजा कुमार का गांव की शादीशुदा महिला रीना देवी से पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। वह दिल्ली में होटल में काम करता था और एक सप्ताह पहले ही अपने गांव लौटा था। घर लौटने के बाद वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया, लेकिन यह मुलाकात उसके लिए जानलेवा साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, जब राजा रीना देवी से मिलने पहुंचा तो उसके ससुराल वालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और तब तक मारते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भिट्ठा थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रविकांत कुमार ने बताया कि सुंदरपुर बंटोलवा से 112 पर कॉल आया कि जगदीश राय के घर एक युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया है। सूचना मिलते ही सहायक निरीक्षक गोपाल कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि युवक अधमरी हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने घायल राजा कुमार को सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डॉ. लाल कुमार और डॉ. राकेश कुमार चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामाश्रय राय ने बताया कि उनके बेटे का रीना देवी से प्रेम संबंध था, लेकिन घरवालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के पीछे अनिल राय और नंदकिशोर राय का भी हाथ है, जिन्होंने पहले उनसे उनके बेटे की पहचान की पुष्टि की थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मृतक की शादीशुदा प्रेमिका रीना देवी और उसके पति जगदीश राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने युवक की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इस मामले में मृतक के पिता रामाश्रय राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर में रीना देवी, उसके पति जगदीश राय, दामाद राजीव कुमार (बाजपट्टी थाना क्षेत्र के निमाही गांव निवासी), अनिल राय और नंदकिशोर राय को नामजद आरोपी बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुपरी डीएसपी अतनुदत्ता और दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सतीश कुमार अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस जघन्य हत्या के सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights