अखिलेश यादव का आरोप- मुझे ईदगाह जाने से रोका गया, बोले- देश को संविधान से चलाए भाजपा

images (2)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में पुलिस पर उन्हें ऐशबाग ईदगाह जाने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे जानबूझकर आधे घंटे रोका, आज तक इतनी बैरीकेडिंग नहीं की गई। मैं हमेशा यहां आता रहा हूं। लोकतंत्र और संविधान को सबसे बड़ा खतरा भाजपा से है। देश को संविधान से नहीं, भाजपा से चलाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब मैं यहां (ईदगाह समारोह में शामिल होने) आ रहा था तो जानबूझकर मुझे पुलिस ने रोका। एक घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है तो किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे क्या समझूं? क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है कि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल ना हों? उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान से देश को नहीं चला रही है। उन्होंने अस्पतालों में इलाज और दवाओं की कमी का भी जिक्र किया और आईएएस अधिकारियों के घोटाले के बाद फरार होने की बात कही।अखिलेश यादव सोमवार को लखनऊ स्थित ऐशबाग ईदगाह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। कोई देश तभी तरक्की कर सकता है जब सब लोग साथ मिलकर रहते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights