मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

योगी सरकार के शराब बम्पर ऑफर पर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध

March 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा शराब बिक्री को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई बंपर ऑफर योजना की आम आदमी पार्टी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इस योजना को समाज और स्वास्थ्य के लिए खतरा बताते हुए महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल , राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इस योजना को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और शराब के प्रचार-प्रसार पर सख्त रोक लगाई जाए। पार्टी का कहना है कि यह योजना न केवल नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि राज्य के युवाओं और नागरिकों के भविष्य को भी खतरे में डाल रही है।
ज्ञापन में आप ने कहा कि योगी सरकार द्वारा शराब की एक बोतल के साथ दूसरी और तीसरी बोतल मुफ्त देने की योजना ने समाज में गलत संदेश फैलाया है। इससे शराब की खपत को बढ़ावा मिल रहा है, जो पहले से ही सामाजिक-आर्थिक असमानताओं से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए गंभीर खतरा है। पार्टी का आरोप है कि सरकार इस तरह की योजनाओं के जरिए जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाना चाहती है। प्रदेश भर में शराब दुकानों पर बंपर ऑफर का लाभ उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।
आप ने महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया कि शराब के बढ़ते अवैध कारोबार को रोकने, इसके दुरुपयोग से होने वाली सामाजिक समस्याओं पर अंकुश लगाने और जागरूकता अभियान चलाने जैसे ठोस कदम उठाए जाएं। पार्टी का कहना है कि शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और सरकार को इसे प्रोत्साहन देने के बजाय इसके खिलाफ सख्त नीतियां बनानी चाहिए। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि यह योजना जारी रही, तो यह युवाओं में नशे की लत को बढ़ाएगी और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करेगी।
ज्ञापन सौंपते हुए आप नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल इस मामले को गंभीरता से लेंगी । इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी और आप का विरोध आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस को और गर्म कर सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights