मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

गणेश शंकर विद्यार्थी एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार, समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी थे: ओमकार सिंह

March 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, मूर्धन्य पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व गणेश शंकर विधायर्थी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर की अध्यक्षता में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव जितेंद्र कश्यप रहे उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन के बारे में जानकारी साझा की। उनका जन्म 26 अक्टूबर, 1890 को प्रयागराज के अतरसुइया में हुआ था। वे 25 मार्च 1931 को 41 वर्ष की आयु में शहीद हुए उन्होंने कहा गणेश शंकर विद्यार्थी एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार, समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके योगदान को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से अंग्रेज़ी शासन के खिलाफ आवाज उठाई और महात्मा गांधी के अहिंसावादी विचारों का समर्थन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने सयुक्त रूप से कहा गणेश शंकर विद्यार्थी ने “प्रताप” नामक क्रांतिकारी पत्रिका की स्थापना की। जिससे उन्होंने उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। उन्होंने किसानों, मिल मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को उजागर किया। जिसके लिए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। श्रद्धांजलि सभा को शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असर अहमद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम रतन पटेल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली, उपाध्यक्ष अकील अहमद , अमनसैफी , अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जाविर जैदी ब्लॉक अंबियापुर के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights