बरेली। मुस्लिम पर्सनल लौ बोर्ड के लोग आज जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर कर नए लौ बोर्ड के कानून का विरोध करेंगे। लेकिन बरेली मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने मुस्लिम पर्शनल लौ बोर्ड को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल खड़ा कर दिया है।मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आज जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन है धरना देने का अधिकार सबको है, मैं एक खास बात मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ताल्लुक से कहना चाहता हूं कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जब गठन हुआ था तो इसका गठन सरई मामलात के लिए हुआ था, और मुस्लिम काम के दरमियान जो बुराइयां फैल रही हैं और बुराइयों के खात्मे के लिए जददो जहद करने के लिए गठन हुआ था। मगर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपने असली मकसद से भटक गया है। और पहले बोर्ड में कोई भी पॉलिटिकल मेंबर नहीं बनाया जाता था। मगर आजकल का जो बोर्ड है इस बोर्ड में हिंदुस्तान में जितनी भी सियासी जमाते हैं पॉलिटिकल पार्टियों हैं, उनके अक्सर मेंबर पार्लियामेंट हो या और हो वह सब मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के मेंबर है। उनका कोई ना कोई पोर्टफोलियो भी दिया गया है। समाजवादी पार्टी के लोग कांग्रेस के लोग और खुद आई एम आई के अध्यक्ष ओवैसी साहब भी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जिम्मेदारों में शामिल है, और मेंबर है मुस्लिम पर्सनल अवार्ड सारे मामला से भटक गया और सामाजिक मामला से भी भटक गया है। और अब हालात यह हैं ऐसा लगता है जाहिर होता है कि बोर्ड को सियासी लोगों ने पॉलिटिकल पार्टियों ने हाईजैक कर लिया है। और यह हाईजैक करना खुद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एकदम घातक साबित होगा।