पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2025-03-17 at 15.29.16 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। निषाद पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही अपमान करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मौके पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी और जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है । इस मौके पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद ने बताया कि हम निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी” की ओर ये माँग करते हैं की डॉ. आशीष द्विवेदी पुत्र संतोष द्विवेदी निवासी ग्राम सभा भीठारा, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश ने मछुआ समाज से आने वाली हमारी गौरव, बेटी, महिलाओं के शोषण के प्रति अपनी आवाज को बुलंद करने को लेकर रोल मॉडल, आत्मसम्मान के लिए विद्रोह की प्रतीक एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत, सामाजिक न्याय की प्रतीक, स्वर्गीय पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से गंदी व भद्दी गालियां व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। उनके लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को बोलने से देश व प्रदेश में बसने वाले मछुआ समाज (निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, कहार, धीवर, रायकवार, बाथम, तुरैहा, मझवार, भर, राजभर) समेत अन्य सभी पिछड़ी व वंचित समाज व महिलाओं में काफी आक्रोश है, जिससे हमारी भावनायें आहत हुई है, यह कृत्य अतिनिन्दनीय है। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी’ इसका पुरजोर विरोध करती है, निषाद पार्टी की जिला कमेटी आपसे उक्त किए गए कृत्य पर प्रथम दृष्टयत्ता रिपोर्ट दर्ज कर, उचित कार्रवाई करने की माँग करती है। ज्ञापन देने वालों में रामपाल सिंह , राम नरेश, धर्मपाल कश्यप ,धर्मपाल कश्यप ,रमेश चंद्र कश्यप , लालता प्रसाद कश्यप , ओमकार कश्यप ,हेमंत कश्यप , बबली कश्यप , नरेश कश्यप, संत कुमार कश्यप सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights