मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा सांसद आदित्य ने पीडीए पंचायत में कहा बदायूं का विकास नहीं हुआ, पिछड़ापन बरकरार

March 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने आज अपने आवास पर सपा कार्यकर्ताओं व आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उसके तुरंत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारिओ आदेशित किया इसके पश्चात् समाजवादी पार्टी कार्यालय गाँधी नगर में आयोजित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक भाग लिया इसके उपरांत लोकसभा क्षेत्र बदायूं की विधानसभा बिल्सी और गुन्नौर में आयोजित पीडीए पंचायत कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इसके अंतर्गत कस्वा उझानी में मोहल्ला गणेश नगर कॉलोनी में आयोजित पीडीए पंचायत को सम्बोधित करते सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि आज जिस पीडीए पंचायत की बात या चर्चा का आवहन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने किया और हम लोग उसे लेकर प्रदेश भर मे गाँव- गाँव तक को पहुँचाने का काम कर रहे है इस बदायूं को जो विकास मिलना चाहिए था शायद वह नहीं मिला देश की क्या स्थिति है देश गड्ढे में जा रहा है इन बातों पर तो हम बाद में पहले जिस जगह हम बैठे हैं बदायूं वह बदायूं की बात करनी चाहिए मुझे याद है समाजवादी पार्टी की सरकार रही तो आपके इस बदायूं जिले को प्रथम जिलों में से एक गिना जाता था यह आपका रुतबा रहा है समाजवादी पार्टी की जब-जब सरकार आई जो योजना सरकार ने लागू की होगी उस योजना का सीधा फायदा सबसे पहले अगर गया तो आपके इस बदायूं में दिए जाने का काम होता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सड़के बनाई गई पुल बनाए गए फ्लाईओवर बनाए गए मेडिकल कॉलेज बनाया गया साथ ही साथ बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल,कॉलेज बनाने का काम अगर इस बदायूं में कभी हुआ तो वह समाजवादी सरकार में हुआ अन्यथा किसी सरकार में नहीं हुआ हमें और आपको ही आकलन करना होगा सरकार हो या जनप्रतिनिधि हो उनका काम होता है जनता की सेवा करना समस्याओं को सुनना और मैं कह सकता हूं दावे के साथ नेताजी से लेकर मेरे बड़े भाई धर्मेंद्र यादव जी ने बदायूं की सेवा की है इस बदायूं को आज जहां तक लेकर आए समाजवादी लेकर आए हैं। आज पी. डी. ए. की जरूरत इसलिए है हमें तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है यह वह भारतीय जनता पार्टी है जिसने शुरुआत में हिंदू और मुसलमान करने का काम किया और अब हिंदू भाई को भी हिंदू भाई से लड़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया राजनीतिक रोटी सेखने का काम किया और इसको हमें रोकना है हमने देखा 2024 में जब चुनाव में हम लोग आए तो जो पी.डी. ए. का गुलदस्ता माननीय अखिलेश यादव जी ने तैयार किया उसको प्रदेश की और देश की जनता ने प्यार और सम्मान दिया आज अगर समाजवादी पार्टी देश के तीसरे नंबर की पार्टी है तो पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक की आदि आबादी इस पी. डी. ए. की देन है जो कि आज समाजवादी पार्टी के 37 सांसद लोकसभा के अंदर है बड़ा आंकड़ा है जो देश की आज सबसे तीसरे नंबर की पार्टी बनी है। हमें और आपको देखना होगा की मौजूदा सरकार किस तरीके से हमले कर रही है ।

जहाँ इस देश की सबसे बड़ी संसद में जहां पर गुड़गान होना चाहिए बाबा साहब का जिस संसद में हम और आप जा पा रहे हैं बाबा साहब की वजह से जा पा रहे हैं हमें दुख है आपको बताते हुए की पूरी संसद में एक भी मूर्ति एक भी प्रतिमा बाबा साहब की नहीं लगाई हैl यह भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने किया याद रखिए कि इस देश की सबसे बड़ी ताकत संविधान है हम जब शपथ लेते हैं संविधान पर हाथ रखकर कसम खाकर शपथ लेते हैं आगे उन्होंने कहा की लड़ाई इस बात की नहीं है कि हम किस समाज से आते है , लड़ाई इस बात की नहीं है कि हमारी पार्टी की विचारधारा क्या है , आज लड़ाई इस बात की है कि हमारे आने वाले भविष्य को कैसे बचाना है। भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे आपके वोट कि ताकत को हमसे छीनना चाहते हैं। हम सबको मिलकर एक होकर आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ भारतीय जानता पार्टी को सत्ता से हटा कर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पी. डी. ए. की सरकार बनाकर विकास पुरूष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है। इस मौके पर पूर्व विधायक सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,हाजी बिट्टन, रामखिलाडी यादव विधायक पूर्व विधायक आबिद रज़ा,ब्रजेश यादव, हिमांशु यादव, कैप्टन अर्जुन,सुरेश पाल चौहान, रजनीश गुप्ता, अमित मथुरिया, किशोरीलाल शाक्य ,प्रदीप गुप्ता, डॉ नईम,सुनील यादव, नरेश यादव, मित्रपाल यादव, अखिलेश यादव,पान सिंह यादव, अमित यादव,मुबीन फरीदी,संजय कश्यप,राजेश राणा, अशोक यादव, ओमपाल दिवाकर, फरहत अली,विजय यादव, अनिल आनंद सहित प्रमुख लोग साथ रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights