बरेली। थाना भमोरा के ग्राम वेहटा लालच निवासी अमर सिंह पुत्र कोमिल राम ने एडीजी को शिकायत करते हुए बताता की 7 मार्च को पीड़ित खेत से घर आ रहा था तभी घर के बाहर गांव के ही चंद्रशेखर, राजीव, सतीश, सोनू उर्फ रंजीत व राजेश्वरी हाथों में लाठी डंडे लेकर खड़े थे। पीड़ित ने बताया कि 2 दिन पूर्व उक्त लोगों से कहा सुनी हो गई थी जिसको लेकर आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी पीड़ित की आवाज सुनकर बीच बचाव को आए पत्नी एवं पुत्र के साथ भी मारपीट की गई जिसमें प्रार्थी के कान का पर्दा फट गया और पत्नी एवं पुत्र के हाथ की हड्डी टूट गई शोर सुनकर गांव के ही ओम प्रकाश, ओमपाल, सूरजपाल, लखन राम, संतोष कुमारी एवं बलवीर सिंह आ गए जिन्होंने उक्त लोगों से तीनों लोगों की जान बचाई एवं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि उक्त लोग भविष्य में जान से मारने की धमकियां दे रहे थे अब पीड़ित को प्रतीत हुआ है कि राजेश्वरी ने प्रार्थी के विरुद्ध अपनी पुत्री को आगे कर छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है पीड़ित ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।