बरेली। चोरी की एक ई रिक्शा और उस पर लदी चार बैटरियों समेत पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव धौरा टांडा निवासी निहाल पुत्र अब्दुल जलील को पुलिस ने बीती रात गस्त के दौरान प्रेम नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी रेलवे लाइन के पास झाड़ियां मे खड़ी चोरी की ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया ई रिक्शा पर चार बैटरियां भी लदी थी पूछताछ के दौरान निहाल ने पुलिस को बताया कि उसने 9 मार्च को ई रिक्शा कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की थी और आज इस ई रिक्शा पर लादकर बैटरी ले जा रहा था गिरफ्तार किए गए निहाल पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस में उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा।