व्यावसायिक प्रशासन विभाग में प्रबंधन प्रदर्शनी का हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-03-11 at 16.39.12
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के बीबीए विभाग में चल रही दो दिवसीय प्रबंधन प्रदर्शनी का आज समापन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव डा० अवनीश मिश्र जी, प्राचार्य प्रो० आर० के ० आजाद जी, उपप्राचार्य प्रो० अनुराग अग्रवाल अग्रवाल, इग्नू के अध्यक्ष प्रो० प्रभात शुक्ल जी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा एवं उन को प्रोत्साहित किया और सराहना की । सचिव डा० अवनीश मिश्र जी ने सभी विद्यार्थियों द्वारा बनाये माडल का अवलोकन किया एवं उससे सम्बंधित प्रश्न भी पूछे और सभी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन में सहभागिता करने से रचनात्मकता बढ़ती है|

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्राचार्य जी ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी व्यवहारिक क्षमता विकसित होती है साथ ही साथ नवाचार की प्रेरणा मिलती है | उप प्राचार्य जी ने सभी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार से माडल बनाने से विद्यार्थियों को व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी होती है | प्रो० प्रभात शुक्ल जी ने हर वर्ष प्रदर्शनी का आयोजन करते आने के लिए विभाग को बधाई दी | कार्यक्रम में इसके उपरांत सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दे कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । इसके बाद बी बी ए विभागाध्यक्ष अंकित अवस्थी जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । महिमा सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में अभिजीत मिश्रा ,सुमित सक्सेना, मनीष आदि का सहयोग रहा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights