बरेली। राजश्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बरेली में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल. श्राफ के योगदान को याद किया गया और उनके कार्यों के बारे में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जानकारी साझा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. यतेन्द्र कुमार, रूहेलखण्ड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ने फार्मासिस्ट और छात्रों को शपथ दिलाई। संस्थान के प्रबंध निदेशक इं. रोहन बंसल ने बताया कि देश की बदलती अर्थव्यवस्था में फार्मासिस्ट और फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट की मांग बढ़ रही है, इसलिए फार्मेसी शिक्षा को और विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजश्री संस्थान छात्रों को फार्मेसी शिक्षा प्रदान करके दवा उद्योग, मेडिकल प्रतिनिधि, और फार्मा क्षेत्र में उद्यमिता और स्टार्टअप के माध्यम से बेहतर करियर के अवसर प्रदान करता है। संस्थान के निदेशक प्रो. पंकज कुमार शर्मा ने फार्मास्यूटिकल कंपनियों में उपलब्ध करियर के अवसरों के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. सुचेता, रॉबिन सिंह, आयुषी अग्रवाल, वैशाली भारद्वाज, भूपेन्द्र, डॉ. राहुल अरोड़ा, अफसर अली, प्रदीप गंगवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।