समागम 2025 स्टार्टअप और निवेशक मीट का द्वितीय दिवस संपन्न

WhatsApp Image 2025-03-06 at 20.10.03 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रोहिलखंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर स्टार्टअप और निवेशक मीट ‘समागम 2025’ का द्वितीय दिवस आज संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के डॉ. नवनीत शुक्ला, कन्नौज से जेनेसिस के डायरेक्टर डॉ. बी. डी. के. पात्रो, और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के. पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, डॉ. नवनीत शुक्ला ने छात्रों को स्टार्टअप पिचिंग की महत्वपूर्ण तकनीकों और एक प्रभावी पिच तैयार करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्टअप या उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता के लिए एक मजबूत और प्रभावी पिच अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सफलता के लिए आवश्यक कौशल पर जोर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस दौरान पिच सेशन में भाग लेने वाले निवेशकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इन निवेशकों में सतीश (Sanchi Connect Group), अक्षत तिवारी, जेवोन चुन (President, World Smart Cities Forum (WSCCF)) और फेलिक्स विटके (Co-Founder & Avantgardist Institute, Germany) शामिल थे। इन निवेशकों ने स्टार्टअप्स को निवेश के अवसर प्रदान करने और उनकी वृद्धि में योगदान देने का अपना दृष्टिकोण साझा किया। वहीं, डॉ बी डी के पात्रो ने नवाचार और इन्क्यूबेशन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नवाचार और इन्क्यूबेशन स्टार्टअप्स के लिए एक मजबूत आधार तैयार करते हैं, जिससे उन्हें निवेशकों से समर्थन मिलता है और उनकी सफलता की संभावना बढ़ती है। उन्होंने युवाओं को नए विचारों को साकार करने और उन्हें बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन युवाओं को उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा ताकि छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें। यह कार्यक्रम रचनात्मकता और उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। रोहिलखंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन टीम के सीओओ प्रोफेसर यतेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक शुभी अग्रवाल, रॉबिन बालियान और आयुषी अग्रवाल ने इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया, जिससे यह आयोजन और भी प्रभावी और प्रेरणादायक बना।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights