शाहजहांपुर में शराबी बेटे ने ली मां की जान

Screenshot 2025-03-06 202330
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर । शराब के नशे में धुत युवक ने भाला मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर भी हमलावर हो गया। शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव गनपतपुर में शराब के नशे में पिता पर हमला करने पर बचाव में आई 65 वर्षीय मां मैना देवी को बड़े बेटे विपिन कुमार ने भाला मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भागते समय गांव के दो लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने भाला मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। निगोही के गांव गनपतपुर निवासी भाईलाल का बड़ा बेटा विपिन कुमार शराब पीने का आदी है। बुधवार से वह शराब पीकर घूम रहा था। रात में नशे में उसने अपनी पत्नी राधा देवी को पीट दिया। तड़के चार बजे फिर से जागा और डंडा मारकर पत्नी का सिर फोड़ दिया। इसके बाद भाला लेकर मकान के बाहर बैठ गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे पिता भाईलाल आए और मकान के बाहर बैठे बेटे को समझाने का प्रयास किया। पिता ने उससे कहा कि झगड़ा न करो और अंदर चलकर खाना खा लो। इतनी बात सुनकर वह पिता के ऊपर भाला लेकर दौड़ पड़ा। मकान के अंदर टिनशेड के नीचे बैठीं मैना देवी ने देखा तो वह दौड़कर आई और भाला पकड़ लिया। परिजन के अनुसार, विपिन ने उनके चेहरे पर भाला से वार किया। इसके बाद लगातार कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह भागा तो पकड़ने का प्रयास करने पर गांव के राधेश्याम और अरुण को भाला मारकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर विजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights