शाहजहांपुर। एसoएसo कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा बीoकॉमo फाइनेंस के छात्रों के लिए अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान का विषय था, भारत-अफ्रीका आर्थिक संबंध। अतिथि वक्ता प्रोफेसर बीoएनo गुप्ता डीन फैकल्टी ऑफ़ बिज़नस एंड कॉमर्स, आईoएसoबीoएoटीoविश्वविद्यालय,कंपाला युगांडा ने बोलते हुएकहा कि आर्थिक दृष्टि से अफ्रीकन देशों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है। भारत के आर्थिक संबंध यद्यपि सभी अफ्रीकन देशों से हैं किंतु विशेष रूप से ईस्ट अफ्रीका के साथ भारत का बड़ा व्यापार है आजादी से पहले भारत इन देशों को केवल मसाले निर्यात करता था, किंतु अब अनेक वस्तुएं निर्यात की जा रही हैं। निर्यात में सबसे बड़ा भाग कपड़े का है।ईस्ट अफ्रीकन देशों में न केवल भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ रही है, अपितु भारतीय शिक्षकों और भारतीय संस्कृति को भी पसंद किया जा रहा है। डॉo गुप्ता ने कहा कि भारत अफ्रीका के बीच तेजी से बढ़ते हुए व्यापार को देखकर लगता है आने वाला समय अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में भारत-अफ्रीका आर्थिक संबंधों का समय होगा। यश पाल कश्यप के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनुराग अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया, डॉo संतोष प्रताप सिंह ने अतिथि परिचय दिया और डॉo कमलेश गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं के अतिरिक्त विभाग के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में कुo बृज लाली चौबे, देव सिंह कुशवाहा, निश्चय शुक्ला का विशेष योगदान रहा।