कांग्रेस ने जहरीली शराब से मौतों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया

c0c77014-357f-4e23-a204-6d097fcc471d
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से हो रही मौतों के मामले को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त ब्लॉकों पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जगत ब्लॉक के आरिफपुर नवादा पर धरना दिया।इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार जहरीली और अवैध शराब से मौतें हो रही है। जिम्मेदार अधिकारियों पर न तो कार्रवाई हो रही और न ही अवैध शराब का कारोबार रूक पा रहा है। शराब पीने से मौत होने पर गरीबों के परिवार तबाह हो रहे है। परिवारों की कोई देखरेख करने वाला नहीं है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की शराब माफियाओ सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जहरीली शराब से हुई मौतों की एक के बाद एक घटनाएं माफिया और सरकार के गठजोड़ की भूमिका पर सवाल खड़े करती है। जहरीली शराब बनाने वालों और बेचने वालों के सिंडिकेट को सरकार का पूरी तरह तरह संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने पूछा कि अगर ऐसा नहीं है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आबकारी विभाग के मंत्री से जवाब तलब क्यों नहीं करते। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि अलीगढ़ में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से १०६ लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अब तक के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। आउट रीच कमेटी जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन, जिला पंचायत सदस्य एवम जिला कांग्रेस महासचिव रहीम दाद खान, जिला महासचिव बब्बू चौधरी, जिला महासचिव एवम जिला पंचायत सदस्य पुत्र सुरजीत सागर ने कहा की जहरीली शराब से अपनी जान गंवा चुके पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकार मुआवजा दे इस अवसर पर जनपद के समस्त ब्लाकों पर पर जिला महासचिव, जिलासचिव ब्लॉक प्रभारी एवम ब्लॉक अध्यक्षों ने धरना कर सरकार का विरोध किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights