मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अवैध संबंध के चलते महिला ने पड़ोसी की हत्या की, पुलिस ने गिरफ्तार किया

February 3, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी। मामला गांव घुरसमसपुर का है, जहाँ इकबाल नामक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पूछताछ में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि उसने इकबाल के साथ अवैध संबंध बनाने के बाद उसके द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर यह कदम उठाया। थाना भोजीपुरा पुलिस को सुबह गांव घुरसमसपुर से सूचना मिली कि इकबाल (पुत्र स्वर्गीय नजीर अहमद) को उसके घर के पास मृत पाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा तैयार किया और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पत्नी शाहनाज ने थाना भोजीपुरा में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने इदरीश और उसकी पत्नी रबीना पर संदेह जताया। पुलिस ने जांच के दौरान रबीना को गिरफ्तार कर लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महिला ने पूछताछ में किया खुलासा

गिरफ्तार महिला रबीना ने पुलिस को बताया कि इकबाल उसका पड़ोसी था और कपड़ों की जरी का काम करता था। इकबाल गांव की महिलाओं को कपड़े देने के बहाने उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान रबीना और इकबाल के बीच संपर्क बढ़ गया और दोनों के मोबाइल नंबर एक-दूसरे के पास चले गए। रबीना ने बताया कि इकबाल ने एक दिन कपड़े के काम के बहाने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब रबीना ने इकबाल को धमकी दी कि वह अपने पति को सारी बात बताएगी, तो इकबाल ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इकबाल ने रबीना को धमकाया कि उसके पास उसकी कॉल रिकॉर्डिंग है, जिसे वह उसके पति को दिखाकर उसे बदनाम कर देगा और उसका घर बर्बाद कर देगा। रबीना ने आगे बताया कि वह अपने छोटे बच्चों और परिवार को देखकर इकबाल की हरकतों को सहन करती रही, लेकिन इकबाल ने उसे कई बार ब्लैकमेल करके अपने घर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे रबीना बहुत परेशान हो गई थी। रबीना ने बताया कि जब इकबाल अपनी पत्नी को छोड़ने मायके गया और वहां से अकेला वापस आ रहा था, तो उसने इकबाल से फोन पर संपर्क किया और मिलने की बात कही। इकबाल ने रबीना को दो नशे की गोलियां दीं और कहा कि वह इन गोलियों को अपने पति को दे दे। रबीना ने रात में चाय बनाई और उसमें नशे की गोलियां मिलाकर अपने पति को पिला दीं। इसके बाद उसका पति नशे के प्रभाव में सो गया। रात में रबीना ने इकबाल के मोबाइल पर कॉल की और उससे मिलने उसके घर पहुंची। रबीना ने बताया कि वह इकबाल से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने सोच लिया था कि या तो वह इकबाल को मार देगी या खुद मर जाएगी। इकबाल के घर पहुंचने पर दोनों ने बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान इकबाल ने फिर से रबीना से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर रबीना ने इकबाल के हाथों को दबाकर उसके सीने पर बैठ गई और एक हाथ से उसका मुंह दबाया तथा दूसरे हाथ से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद रबीना ने इकबाल की लाश को उसके घर की सीढ़ियों पर डाल दिया और अपने घर वापस आ गई।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

थाना भोजीपुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और रबीना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी, निरीक्षक अपराध श्रवण कुमार, मउनि अंजली भाटी, महिला कांस्टेबल सलोनी, कांस्टेबल हिमांशू और अंकित कुमार शामिल थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights