शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया,विभिन्न कार्यक्रम हुए
बदायूँ। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने पूर्ण सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। तिरंगा फहरते ही सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। विद्यालय के भैया बहिनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त भैया बहिन एवं स्टाॅफ सामूहिक रूप से ध्वज मंडल के समक्ष एकत्र हुए। विद्यालय के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ ही “भारत माता की जय”, “गणतंत्र दिवस अमर रहे” एवं “देश के अमर शहीदों की जय” आदि नारों से विद्यालय गूँज उठा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।
समस्त मंचासीन पदाधिकारियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। साथ ही देश के अमर शहीदों एवं क्रांतिकारियों के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के भैया बहिनों ने अनेक देशभक्ति गीत एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कक्षा पंचम के भैया बहिनों ने “लघु नाटिका” के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के संरक्षक मदन लाल राजपूत ने सभी भैया बहिनों को प्रेरणा देते हुए कहा कि हम अच्छा खाएं और मेहनत से पढ़ाई करें।
शारीरिक एवं मानसिक रूप से अच्छे बने और एक अच्छे इंसान बनकर ईमानदारी से इस देश की सेवा करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने सभी को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज हम गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
यह खुशी की बात है, पर सभी भैया बहिन बड़े होकर एक अच्छे नागरिक और एक अच्छे देशभक्त बनकर अपने देश की सेवा करेंगे, ऐसी मेरी अपेक्षा है। उन्होंने छोटे भैया-बहिनों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष असीम रस्तोगी, सह व्यवस्थापक राधा रमण गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव नारायण रायजादा, सम्मानित सदस्य आकाश कमल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य भोलेनाथ पाठक, सुबोध मिश्रा, राकेश मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, अविलेश यादव, नरेशपाल सिंह, जयप्रकाश, राजीव कुमार सिंह, राजकुमार गोला, पुष्पा श्रीवास्तव, सुमन शर्मा, आयुषी, कंचन गुप्ता, पूजा शर्मा, पूनम चौहान, ज्योत्सना सिंह, अंचल पाठक, रिया राजपूत, प्रियंका सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।













































































