बरेली। नगर निगम क्षेत्र विकसित फाइक एंक्लेव से निकले गंदे पानी के कारण आला हजरत अस्पताल -भरतौल रोड दरिया बन गई हैं। सड़क पर जलभराव के करण विद्यार्थियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम इस मामले में मौन धारण किए हुए हैं। नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। नगर निगम के वार्ड नंबर 17 स्थित फाइक एंक्लेव कॉलोनी आला हजरत हॉस्पिटल के निकट भरतौल रोड पर गंदे पानी का एक फीट से अधिक जल भराव होने के कारण वहां से आने-जाने वाले विद्यार्थी व राहगीरों के वाहन पलट जाते हैं और लोगों अक्सर चोटिल हो जाते हैं। बताते चलें कि फाइक एंक्लेव में कब्रिस्तान के निकट एक रास्ते में नालियों का निर्माण हुआ है, जिनका पानी सीधे-सीधे भरतौल रोड पर छोड़ दिया जिसकी कोई निकासी नहीं है। इसी कारण वहां गंदे पानी का अधिक जल भराव हुआ है। जिस कारण विद्यार्थी और वहां के नागरिक नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। आए दिन आने जाने वाले लोगों के वाहन पानी के कारण फंस जाते हैं और पलट जाते हैं। जिस कारण लोगों को चोट भी लगती हैं, इस मामले में एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि नगर निगम के ठेकेदार ने नालियों का निर्माण किया है और पानी की निकासी ना होने पर भी नालियों को भरतौल रोड पर खोल दिया गया है जो वैधानिक नहीं है। जल भराव की समस्या लेकर अनेकों बार नगर निगम में शिकायत की गई परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है और लगातार जल भराव बढ़ता जा रहा है, इस मामले में ग्राम भरतौल, आशियाना कॉलोनी आदि के नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। समय रहते जलभराव से मुक्ति नहीं मिली तो नागरिकों के गुस्से की गाज कहां गिरेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।