बिस्तर पर कानूनगो की जिंदा जलने से मौत , पुलिस घटना की जांच में जुटी

WhatsApp Image 2025-01-24 at 14.51.24
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक कानूनगो, अजय वीर सिंह की बिस्तर पर जिंदा जलने से मौत हो गई। यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौबे जी बाली गली में गुरुवार की देर रात को हुई। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि अजय वीर सिंह निवासी बड़ा माई दास थाना नगीना जनपद बिजनौर के निवासी थे और वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र चौबे जी वाली गली में किराए पर रहते थे। वह बरेली क्षेत्र की तहसील बहेडी में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे और 15 दिन पहले कानून के पद पर प्रमोशन हुआ था। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने धुंआ और जलने की महक आने पर देखा तो अजय वीर सिंह बिस्तर पर जले हुए पड़े थे। आसपास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब और स्मोकिंग के आदी थे। प्रथम दृष्टया घटना बिस्तर पर बीड़ी से आग लगने के कारण होना प्रतीत हो रही है। अजय वीर सिंह की लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और परिवार बाली बरेली घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई जयवीर सिंह ने बताया अजय वीर सिंह की पत्नी से 12 साल पहले तलाक हो चुका है उनकी पत्नी से अब कोई संबंध नहीं है। अजय वीर सिंह बड़ा माईदास थाना नगीना जिला बिजनौर के रहने वाले थे तहसील बहेड़ी में तैनात थे 15 दिन पहले ही कानूनगो के पद पर प्रमोशन हुआ था और बरेली में चौबे जी बाली गली में अकेले रहते थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights