फैजगंज बेहटा में अति प्राचीन धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जा,प्रशासन की ढुलमुल नीति से आक्रोश
बदायूं । फैजगंज बेहटा कस्बा के कई लोगों ने बिसौली की एसडीएम को शिकायती देकर आरोप लगाया है कि अतिप्राचीन धार्मिक स्थल को दूसरे समुदाय के लोगों ने कब्जे कर लिया है जिसे मुक्त कराने की मांग की गई है । आपको बता दे कि हजारों साल पहले आस्था के प्रतीक देवस्थान पर कई कुआं तथा मठ थे । जिन्हें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मकान बनाकर अंदर ले लिया और कुआं भी बंद कर पाट दिए । अति प्राचीन धार्मिक कला कृतियों को नष्ट कर दिया है । शिकायत कर्ताओं ने हिंदुओं के धार्मिक स्थल के अस्तित्व को पुनर्जीवित करने की मांग की है।


V/O 1 : फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्वे में वर्षो पुरानी मठ है जिन्हें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्जा कर लिया और वहां बने हुए कुएं को भी कब्जा में लेकर उनको पाट दिया। उस स्थान पर भैस बाध रखी है और हर तरफ गंदगी कर के कब्जा कर रखा है । ऐसे नौ मठ थे अब एक ही बचा है । जो इसपर भी अतिक्रमण कर रखा है एक प्याऊ भी दवा दिया।
V/O 2 : नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में हिन्दू समुदाय के लोगों ने बिसौली पहुंच कर एसडीएम राशी कृष्णा को नगर में देवी मंदिर परिसर में अतिक्रमण होने व प्राचीन काल के बने मठों को समुदाय विशेष से लोगों से कब्जा मुक्त कराने और अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी। जिसका पर तहसीलदार विजय शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुँची । वहीं शिकायतकर्ताओं ने जांच टीम व तहसीलदार पर एक पक्षीय जांच करने का आरोप लगाया तथा कहा की हम सभी हिन्दू समुदाय के लोग तहसीलदार की जांच से संतुष्ट नहीं है । आरोप लगाया कि जब शनिवार को तहसीलदार जांच करने फैजगंज बेहटा पहुंच तो किसी भी शिकायतकर्ता को सूचना भी नहीं दी । इसी के चलते नगर के हिंदू समुदाय में तहसीलदार के खिलाफ आक्रोश है ।वहीं सभी हिन्दू समुदाय व शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की कराने की मांग की है और निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलकर जांच कराने की बात की है ।













































































