मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं देख कर डीएम को आया गुस्सा,लगाई फटकार

December 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी कक्ष, महिला वार्ड, एनबीएसयू कक्ष, लैब, दवा वितरण कक्ष, कोल्ड वार्ड व सभागार कक्ष आदि विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई व्यवस्था दवा वितरण व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने वहां डॉक्टर व स्टाफ की उपस्थिति भी जांची।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी का निरीक्षण के दौरान पाया कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रसूताओं को मिलने वाला भोजन मैन्यू के अनुरूप नहीं था। सोमवार दोपहर मे मैन्यू मे रोटी, मौसमी सब्जी, दाल, चावल, दही/सलाद है जबकि थाली में दाल एवं रोटी ही पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने अपनी अप्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि सम्बन्धित स्वयं सहायता समूह कैन्टीन का सोमवार का भुगतान मैन्यू के अनुसार नहीं किया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन मैन्यू के अनुसार खाने की जांच अवश्य की जाये। उन्होंनेे निर्देशित किया कि चिकित्सा अधीक्षक प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन एवं जननी सुरक्षा योजना के संबंध मे सामु0स्वा0केन्द्रों पर मुख्य स्थानों पर वॉल पेन्टिग कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मरीजों व तीमारदारों से वार्ताकर दी जा रही सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए भी कहा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी सेवाओं का लाभ ले सके। उन्होंने महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि समय से उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की आईपीडी है तथा ऑक्युपेंसी रेट 70 प्रतिशत है। उन्होंनेे निर्देशित किया कि साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो व शौचालय साफ-सुथरे होने चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा, एमओआईसी डॉ अरविंद वर्मा सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights