पुलिस मुठभेड में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Image 2024-12-29 at 12.50.05
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेडी पुलिस ने हत्या व लूट के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मुठभेड में 25,000/- रूपये के ईनामिया अभियुक्त सतीश पुत्र अयोध्या प्रसाद को घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा व 5 खोखा कारतूस, 1 गंडासा आलाकत्ल, 1 मोटरसाईकिल तथा 2 मोबाइल फोन बरामद । एसओजी, सर्विलान्स प्रभारी व थाना शेरगढ़ पुलिस टीम के सहयोग से प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी द्वारा पुलिस टीम ने फरार अभियुक्तों की तलाश व चैकिंग के दौरान 1 शातिर अभियुक्त सतीश जाटव पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम सियाठेरी थाना शीशगढ़ को बहेड़ी से शेरगढ़ रोड पर ग्राम राजू नंगला के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त सतीश जाटव उपरोक्त दोनो पैरों में गोली लगने से घायल हुआ है जो जिला अस्पताल बरेली में उपचाराधीन है तथा इलाज के दौरान स्थिति संतोषजनक है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरक्षी गौरव को दाहिनी बाजू में चोट आई है जिन्हे सीएचसी बहेड़ी में प्राथमिक उपचार दिलाया गया, स्थिति सामान्य है। पुलिस मुठभेड़ व अवैध शस्त्र बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहेड़ी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ईनामिया अभियुक्त की तलाश में प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर मय पुलिस बल के राजूनंगला चौराहा पर शेरगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल तेजी से शेरगढ़ की तरफ से आती हुयी दिखायी दी। उक्त मोटरसाइकिल चालक के ऊपर टार्च की रोशनी डालकर रुकने का ईशारा किया गया तो यह मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को शीघ्रता से एकदम पीछे मुड़ाकर शेरगढ़ की तरफ भागने लगा। पुलिस वालो द्वारा इसका पीछा किया गया तथा थानाध्यक्ष शेरगढ़ आशुतोष द्विवेदी को भी घेराबन्दी करने हेतु बताया गया। थाना बहेड़ी व थाना शेरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को संयुक्त रूप से घेरा गया। अपने को घिरा देखते हुये अभियुक्त ने अपनी मोटरसाइकिल राजू नंगला चौराहे से लगभग 500 मीटर शेरगढ़ रोड पर दाहिनी ओर कच्ची चक रोड पर तेजी से मोड़ दी और कच्ची चकरोड पर लगभग 100 कदम दूर फिसलकर गिर गया और पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा तो पुलिस वालो द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण करने के लिये कहा, लेकिन वह नही माना और फायर करता रहा। पुलिस वालों द्वारा भी अपनी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में कांस्टेबल गौरव कुमार घायल हुआ तथा पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त भी घायल हुआ। अभियुक्त सतीश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम सियाठेरी थाना शीशगढ़ जनपद बरेली थाना बहेड़ी व थाना शेरगढ़ के मुकदमों में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त पर 25000/- रुपये का ईनाम भी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घोषित किया गया था। अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर थाना बहेड़ी के ग्राम सिकरी में अपने साथियों के साथ हत्या कर मोटरसाइकिल लूटने, थाना शेरगढ़ के ग्राम पनवड़िया बहेड़ी रोड पर मोटरसाइकिल सवार को घायल कर मोटरसाइकिल लूटने व ग्राम पनवड़िया से बरगवां जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति की हत्या कर मोटरसाइकिल लूट करने का अपराध स्वीकार किया है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights