देश की एकता के लिए अंबेडकर के रास्ते पर चलना ज़रूरी : शमीम खाँ सुल्तानी

WhatsApp Image 2024-12-27 at 19.11.10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार एक माह तक चलने वाले “PDA” चर्चा कार्यक्रम के तहत आज 124 – शहर विधानसभा क्षेत्र के जोन नंबर – 5 के प्रभारी एवं महानगर सचिव सैयद ज़मील अहमद द्वारा बड़ी बिहार के सेक्टर नंबर – 36 में नहर पार नूरानी मस्जिद के समीप “PDA” चर्चा कार्यक्रम आयोजित कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर सपा अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की व संचालन कार्यक्रम आयोजक महानगर सचिव सैय्यद ज़मील अहमद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता अखंडता भाईचारे सामाजिक न्याय और खुशहाली के लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके बताएं रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने कहा बाबा साहब ने संविधान बनाकर गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और आधी आबादी को अधिकार और सम्मान को दिलाया। संविधान भारत की ताकत और PDA समाज के लिए संजीवनी है। भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों की मंशा बाबा साहब के संविधान को बदलने की है भाजपा उनके बनाए संविधान का सम्मान नहीं करती और भाजपा कभी भी बाबा साहब को स्वीकार नहीं कर सकती है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी संगठनों के द्वारा गाहे – वगाहे संविधान पर हमला किया जाता रहा है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रही है इसलिए हम सबको समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा तथा देश की एकता के लिए बाबा साहब अंबेडकर के रास्ते पर चलना जरूरी है। इसी कड़ी में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि PDA समाज से जुड़े वर्गो का हित सपा में सुरक्षित है, भाजपा सत्ता की चकाचौंध में देश को आंकड़ों की बाजीगरी में उलझा कर देश को बर्बाद कर रही है। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा भाजपा सभी धर्म और वर्गों के लिए बहुमूल्य संविधान को समाप्त कर मनुवाद को लाना चाहती है। भाजपा नहीं चाहती दलित और पिछड़ों के बच्चों का भविष्य अच्छा बने वह समाज में आगे बढ़ें, यह लोग जब से सत्ता में आए हैं बाबा साहब ने जो हमें आरक्षण प्रदान किया था उसे धीरे-धीरे समाप्त करते जा रहे हैं सरकारी दफ्तर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारी भर्ती कर आरक्षण समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मो. कलीमुद्दीन, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, शिवम् प्रजापति, रेहान अंसारी, वरुण गिहार,शमशेर खान, सलीम खान, सैय्यद मुन्ने अली, अतीक अहमद गुड्डू आदि प्रमुख लोग मौजूद रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights