लव जिहाद की शिकार युवती की आत्महत्या के मामले का हुआ सनसनीखेज खुलासा

WhatsApp Image 2024-12-18 at 17.21.33
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद‌। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 11 दिसंबर 2024 को एक युवती ने अपने घर में खुद को आग लगाकर के आत्महत्या कर ली थी, जिस संबंध में परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर आरोपी फराज अथर निवासी शाहदरा दिल्ली एवं उसके परिवारीजनों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। युवती की आत्महत्या के कारणों के संबंध में जब थाना कोतवाली नगर टीम ने पूरे मामले की गहराई से जांच पडताल करते हुए घटना मे वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों द्वारा अथक प्रयास मैनुअल इन्टेलीजेन्स, लोकल इनपुट की मदद से वाँछित मुख्य अभियुक्त फराज अथर को गिरफ्तार किया गया तो आत्महत्या के पीछे एक खतरनाक साजिश सामने आयी। मृत युवती के मोबाईल फोन के चैट्स, आरोपी युवक फराज अथर से किये गये बातों की रिकार्डिंग, युवती के पास से मिले कुरान व हदीश की किताबें, उसकी डायरी आदि से लव जिहाद का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त फराज अथर पिछले चार – पांच वर्षों से युवती के संपर्क में था, संपर्क में रहने के दौरान उसने युवती को अपने साथ शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेमजाल में पूरी तरह फंसा लिया तथा वह उसका शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण करता रहा। अभियुक्त फराज अथर ने युवती को धर्मान्तरण के लिये मजबूर किया, उसे मुस्लिम धर्म अपनाने, उसके रीति रिवाज सीखने के लिये कुरान व हदीश की किताबें दीं, नमाज पढना सिखाया फलस्वरुप युवती ने मुस्लिम धर्म अपना लिया और मुस्लिम धर्म के अनुसार नमाज पढना शुरु कर दिया था। बेटी को नमाज पढता देख उसका बीमार पिता सदमें में आ गया। ज्ञातव्य है कि कोई व्यक्ति यदि अपना धर्म परिवर्तित करना चाहता है तो उसे कम से कम 60 दिन पहले संबंधित जिलाधिकारी को संपूर्ण विवरण के साथ फार्म जमा करना होता है जबकि अभियुक्त फराज अथर द्वारा इस तरह का कोई भी प्रार्थना पत्र प्रेषित नही किया गया। धर्म परिवर्तन के नियम की प्रक्रिया को बिना अपनाये वह युवती से निकाह करना चाह रहा था, जो विधि विरुद्ध और गैर कानूनी है। फराज ने युवती को कई इस्लामिक व्हाटसएप ग्रुप व लिंक से जुडवाया हुआ था। पुलिस जांच के अनुसार यहां आपको बता दें कि अभियुक्त फराज अथर ने युवती की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उससे दहेज के नाम पर समय-समय पर अपनी जरुरत व मजबूरी व कर्ज में फंसा हुआ बताकर उससे रुपये लेता रहा। अभियुक्त फराज अथर द्वारा करीब 06 लाख 55 हजार रुपये युवती से प्राप्त किये गये। फराज लगातार युवती से पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के नाम पर दहेज के रुप में लाखों रुपये मांगता रहता था। अभियुक्त फराज अथर ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा तथा युवती को ड्रग्स (मंकी ड्रग्स) देकर नशे की लत लगा दी। इस दौरान युवती के गर्भवती होने पर अभियुक्त द्वारा उसका गर्भपात कराया गया। घटना से कुछ दिन पहले एक होटल में आरोपी द्वारा अपने परिवार के साथ शादी करने के लिये बातचीत की गयी तथा शादी के लिये दहेज के रुप में अतिरिक्त रुपयों की माँग करते हुये युवती के हिस्से की करोडों की सम्पत्ति को अपने नाम करने की बात की गयी। अभियुक्त फराज अथर को उससे शादी नही करनी थी, वह केवल उसको धोखा दे रहा था तथा उसकी नजर युवती के करोडों की सम्पत्ति पर थी। वह शादी की बात को लगातार टालता रहा तथा युवती को धोखा देता रहा। घटना के दिन 11 दिसंबर 2024 को युवती ने कुल 120 बार उक्त फराज अथर को काल किया तो फराज ने उसका फोन नहीं उठाया। आत्महत्या करने से पूर्व भी युवती ने फराज अथर को आत्महत्या करने के संबंध में व्हाटसएप पर वायस मैसेज भेजा था। उसने युवती को आत्महत्या करने के लिये मजबूर कर दिया। फराज के इस शारीरिक, मानसिक व आर्थिक उत्पीडन के फलस्वरुप युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights