डाक अधीक्षक कार्यालय में हुआ कोरोना मुक्ति यज्ञ

2d2d4124-8467-4c2b-97c2-4eead3362a3c
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कोरोना मुक्ति यज्ञ का 31 वां दिन
पूजा मन का विषय,यज्ञ विज्ञान है: डाक अधीक्षक
बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने आज कोरोना मुक्ति यज्ञ के इकतीसवें दिन डाक अधीक्षक कार्यालय बदायूँ में यज्ञ किया, जिसमें डाक अधीक्षक मनोज गुप्ता तथा अपर डाक अधीक्षक यजमान बने तथा सभी अधिकारी शामिल हुए! आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराते हुए कहा ” मंत्र चिकित्सा व यज्ञ चिकित्सा स्वस्थ रहने के वे वैज्ञानिक साधन हैं जिनसे कम समय में, कम लागत में अनेक लोगों को लाभ होता है!भूमि, हवा ,पानी, औषधियां शुद्ध होती हैं, रोगाणु नष्ट होकर शरीर पुष्ट होकर सुख शांति को बढ़ाने वाले होते हैं। डाक अधीक्षक मनोज गुप्ता ने कहा पूजा तो मन का विषय है, ईश्वर सर्व व्यापक है किन्तु यज्ञ वह विज्ञान है जो सब मनुष्यों के लिए शुभकारी व प्राणी मात्र को कल्याणकारी है! हमारे ऋषि मुनि सभी यज्ञ करते थे और स्वस्थ रहते थे! कोरोना महामारी के लिए आचार्य संजीव रूप द्वारा चलाया गया यह अभियान अत्यंत सराहनीय है, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका 101 यज्ञ करने का संकल्प शीघ्र पूरा हो! इससे पूर्व आज इस्लामनगर के बालपुर ग्राम में तथा यज्ञ तीर्थ गुधनी में भी कोरोना मुक्ति यज्ञ हुए। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक देवेंद्र सिंह बाघेला, सहायक अधीक्षक एनके दुबे, विचित्र कुमार गुप्ता निरीक्षक, अनूप कुमार चौधरी परिवाद निरीक्षक, कैलाश प्रसाद कनौजिया पोस्ट मास्टर बदायूँ, संदीप शर्मा, शिवम सक्सेना, अजीत कुमार तिवारी, श्याम कुमार साहू ,अनिल कुमार यादव राकेश सक्सैना, प्रिया गुप्ता जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights