सलाम नमस्ते में उपभोक्ता सप्ताह की शुरुआत

WhatsApp Image 2024-12-17 at 19.24.13
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में उपभोक्ता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि बीआईएस नोएडा के डिप्टी डायरेक्टर हर्षित कुमार जैन ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को उनके अधिकार एवं जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। सलाम नमस्ते समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे अपने अधिकारों और दायित्वों की भी गहरी समझ होनी चाहिए। जागरूक उपभोक्ता ही एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। मुख्य अतिथि हर्षित कुमार जैन ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता आज के समय की मांग है। हर उपभोक्ता को अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए, ताकि एक स्वस्थ और पारदर्शी बाजार व्यवस्था बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीआईएस केयर की संरचना की है। इसके माध्यम से आप सभी उपभोक्ता खरीदे उत्पाद की गुणवत्ता की जांच कर सकते है साथ ही जरूरत पड़ने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि इस सप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यशालाएं, पैनल चर्चा एवं रेडियो टॉक शो आयोजित की जाएंगे। इस दौरान रेडियो स्टेशन पर विशेष सत्र प्रसारित किए जाएंगे, जिनमें उपभोक्ता संरक्षण कानून और शिकायत निवारण प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आज के कार्यक्रम के अंत में यूथ-टू-यूथ कनेक्ट कैम्पेन में चयनित छात्रों को मानक मित्र के रूप में पुरस्कृत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights