मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अपराध

बहेड़ी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.50 लाख रुपये बरामद

August 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने घर से 7.50 लाख रुपये की चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, उतरसिया समुखिया निवासी निरपन ने 5 अगस्त को थाना बहेड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाई को उसके घर से अज्ञात चोर 7.50 लाख रुपये चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुडिया कॉलोनी से कंठगरी मार्ग स्थित पाइप फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत के निकट दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत मंडल (30) निवासी भुडिया कॉलोनी, बहेड़ी और मनोज (28) निवासी वार्ड नंबर-8, सितारगंज (उत्तराखंड) के रूप में हुई। तलाशी में उनके कब्जे से चोरी के 7.50 लाख रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन पर कर्ज था। सुजीत की पीड़ित से मित्रता होने के कारण उसे घर में जमीन खरीदने के लिए रखी नकदी की जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर दोनों ने चोरी की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के रुपये आपस में बांटते समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights